उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के 27 मार्च को होने वाले रोड शो में कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है

[object Promise]
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के 27 मार्च को होने वाले रोड शो में कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दिया है !कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद एवं फैजाबाद लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री एसपीजी के साथ 32 पॉइंट का निरीक्षण कर रोड शो की व्यापक रूपरेखा तैयार की, इस मौके पर उनके साथ श्रीमती प्रियंका गांधी के सचिव धीरज श्रीवास्तव ,कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ,कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता उपेंद्र सिंह लल्लू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा ,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, भोला भारती थे l
श्री पाठक ने बताया श्रीमती प्रियंका गांधी के रोड शो को सफल बनाने के लिए फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों क्रमशः युवक कांग्रेस के  जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, महानगर अध्यक्ष करण त्रिपाठी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मधु पाठक ,अर्चना तिवारी ,सेवादल के जिला अध्यक्ष हरे कृष्ण गुप्ता ,महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा, दलित प्रकोष्ठ के रामकरण कोरी, राम सागर रावत, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मनसा राम यादव ,सैनिक प्रकोष्ठ के सुरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रोड शो को सफल बनाने के लिए लगाए गए हैं ! शहर की 19 पॉइंट में 1 पॉइंट और बढ़ाया गया है वह पॉइंट बाबू बालिका इंटर कॉलेज के सामने होगा l
कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया रोड शो के शहरी इलाके के 20 पॉइंट पर भव्य स्वागत करने व रोड शो को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक बैठक का आयोजन किया! बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया तथा संचालन महानगर प्रवक्ता पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ ने किया l बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा फैजाबाद का सौभाग्य है कि जनप्रिय नेता आदरणीय प्रियंका गांधी 27 तारीख को हम लोगों के बीच आ रही हैं, प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत से उनके स्वागत में जुट जाएं ,श्री पाठक ने कहां अयोध्या लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस के पास डॉ निर्मल खत्री के रूप में ऐसा प्रत्याशी है जो बेदाग छवि का  है, जिसका लक्ष्य फैजाबाद के विकास को करना है, हमें इस बात को जनता के बीच में बताने की जरूरत है! जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार उक्त बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में एआईसीसी सदस्य के के सिन्हा ,रामानुज तिवारी ,महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया, फ्लावर नकवी , अखिलेश तिवारी शास्त्री ,सुषमा तिवारी ,शालिनी पांडे ,जिला कांग्रेस महामंत्री प्रवीण श्रीवास्तव ,वेद सिंह कमल ,युवा कांग्रेस के शरद शुक्ला ,उम्र मुस्तफा ,करण त्रिपाठी ,शैलेंद्र मणि पांडे ,श्रीनिवास शास्त्री पोद्दार, धर्मवीर दुबे, किशोरी रमन अग्रवाल  डॉ विनोद गुप्ता ,चंचल सोनकर ,शशि प्रकाश श्रीवास्तव ,सेवादल के संजय वर्मा आदि प्रमुख लोग थे l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *