पीलीभीत यातायात सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत डीएम व एसपी पीलीभीत द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जनता को किया गया जागरूक ।

पीलीभीत जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मनोज कुमार सोनकर द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत एआरटीओ पीलीभीत के साथ गौहनिया चौराहा पीलीभीत पर बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया तथा जनता को जागरूक करने के लिए ” मुझे अपने परिवार की चिंता नहीं है इसलिए मैं हेलमेट नहीं लगाता” लिखें स्टिकर्स भी मोटरसाइकिलों पर चिपकाये गए।

बिना हेलमेट लगाए मोटरसाइकिल चालकों को हेलमेट भी गिफ्ट किए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर व प्रभारी निरीक्षक थाना सुनगढ़ी भी मौजूद रहे।
Leave a Reply