Fastage: नहीं हुआ फायदा, एक्सप्रेस वे धड़ल्ले से गुजर रहे वाहन, टोल पर लगती लंबी कतार

[object Promise]

आगरा, वाहन सवारों की परेशानी को कम करने के लिए फास्टैग लगाए जा रहे हैं लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा। अभी भी टोल प्लाजाओं पर कैश लाइन में वाहनों की लंबी-लंबी कतार कर रही है। वाहन चालकों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को सैंया टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइन लगी। यमुना एक्सप्रेसवे को छोड़कर हाईवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजाओं पर 25 से 30 फीसद वाहन बिना फास्टैग के गुजर रहे हैं।

[object Promise]
25 से 30 फीसद वाहन अभी भी बिना फास्टैग के गुजर रहे। यमुना एक्सप्रेसवे पर अभी लागू नहीं फास्टैग। अब एक जनवरी से सभी हाईवे पर फास्टैक अनिवर्य होने जा रहा है। मगर इस पर पूरी तरह से अमल हो पाना मुश्किल ही दिख रहा है।

सफर को सुगम बनाने के लिए सरकार धीरे-धीरे फास्टैग लेकर आई। शुरुआत में कुछ लेन को फास्टैग किया गया। शेष में पुरानी व्यवस्था ही रही। बाद में फास्टैग व्यवस्था को अपनाने के लिए कुछ नियम बनाए गए। बिना फास्टैग वाले वाहनों पर टोल टैक्स लगभग दोगुना कर दिया। फिर भी कैश लाइन में वाहनों की कतार कम नहीं हुई। अब एक जनवरी से सभी हाईवे पर फास्टैक अनिवर्य होने जा रहा है। मगर, इस पर पूरी तरह से अमल हो पाना मुश्किल ही दिख रहा है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद टोल प्लाजा का संचालन करने वाली साकार ग्लोबल लिमिटेड के आगरा टोल प्लाजा के जोनल मैनेजर संदीप चौहान का कहना है कि अभी भी 25 फीसद वाहन नकद टैक्स जमा करने के बाद गुजर रहे हैं। आगरा-जयपुर हाईवे स्थित कौरई टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने के लिए चार काउंटर अलग से लगाए गए हैं। टोला प्लाजा के मैनेजर मनीष रंजन का कहना है कि यहां भी लगभग 25 फीसद वाहन बिना फास्टैग के गुजरते हैं। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया टोला प्लाजा के मैनेजर रमेश सिंह सोलंकी का कहना है कि नकद टैक्स जमा करने वाले वाहनों की संख्या भी काफी अधिक है। यमुना एक्सप्रेसवे पर फिलहाल लागू नहीं यह नियमयमुना एक्सप्रेसवे स्थित खंदौली टोला प्लाजा इंचार्ज तुलसीराम गुर्जर का कहना है कि इस एक्सप्रेसवे पर अभी फास्टैग व्यवस्था लागू नहीं है। एक जनवरी से भी यह यहां लागू नहीं होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *