गुजरात व हिमांचल में भाजपा की बड़ी जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

रायबरेली।  सुपरमार्केट स्थित कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप यादव के नेतृत्व में भाजपाई बड़ी संख्या में एकत्र होकर हिमाचल प्रदेश एवं गुजरात प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल की, इस खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा करते हुए  जीत का जश्न  मनाया , एक दूसरे को जीत की बधाई दी, जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत वर्ष के 19 प्रदेशों में आज भाजपा की  सरकार है, भाजपा की यह बड़ी जीत आगामी होने वाले लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से रायबरेली लोकसभा जीतने में सहायक सिद्ध होगी, जीत से खुश होकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में गोले पटाखे छुड़ाए, इस अवसर पर जिला मंत्री जय तलरेजा विशाल पांडे, पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी सिंह,  डॉक्टर धनंजय सिंह, डॉ अनुराग पांडे, जन्मेजय सिंह, भगवत किशोर सिंह, विनोद बाजपेई, विस्तारक अनुराग त्रिपाठी, रमाकांत मिश्रा, विजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, मुनीष अग्रवाल, संतोष गुप्ता, आनंद रस्तोगी, सुनील सिंह डॉक्टर जी बी सिंह राम मनोहर पटेल, आदि लोग मौजूद रहे.
Raed More :“मोदी मैजिक” गुजरात में फिर चला , कांग्रेस 22 वर्षों बाद भी सत्ता से दूर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *