कुशीनगर : इंसेफेलाइटिस से एक और मासूम की मौत,गुस्साए लोगों ने किया आधे घंटे तक रोड जाम

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम अकबरपुर में इंसेफेलाइटिस की चपेट में आने से हो रही लगातार मौत का कहर एक बार फिर टूटा। एक और मासूम बच्चे की मौत शनिवार सुबह हो गई। इससे गांव में भय का माहौल बना हुआ है। मौत के विरोध में गांव में व्याप्त गंदगी को लेकर ग्रामीण सड़क पर उतर आए। उन्होने स्वास्थ्य विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए आधा घन्टा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। मौत की सूचना पाते ही रविवार को सीएमओ के अगुवाई मे स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुच सिर्फ कोरमपूर्ति की।
जानकारी के अनुसार उक्त गांव के डूमरा टोला की कुल आबादी पांच सौ की है। उक्त टोला निवासी अवधेश यादव का 12 वर्षीय पुत्र भोला 1 सितंबर सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। शनिवार की सुबह शव के गांव आते ही कोहराम मच गया तो पूरे क्षेत्र में दहशत का घना साया छा गया। भोला का बडा भाई शिवम 14 छोटा भाई आर्यन 10 बर्षीय , उसकी मां रिमा 3० बर्षीय के साथ गाव के 1 वर्ष, ईशु 5 वर्ष, प्रमोद 22 वर्ष,रोहित ,राजू बुखार, आशुतोष,दिव्या सहित डेढ दर्जन मासूम पीडित हैं ।

वही बुुखार के चपेट मे आने से 18 बर्षीय नितेश यादव दो सप्ताह से पीडित है जिसका उपचार दो दिन से निजी अस्पताल गोरखपुर व अन्य पीडितो का उपचार निजी अस्पतालो मे चल रहा है । पीडितो के दरवाजे पर लगे देशी पंप हैं जो दूषित जल दे रहे हैं। जबकी कुछ माह पूर्व गांव के दिनेश के पांच बर्षीय सूरज व सुजीत की चार बर्षीय पुत्री गुंजा भी इंसेफेलाईटिस के चपेट मे आने से काल के गाल मे समा गई। भोला की मौत की सूचना पाकर जिला मुख्यालय से सीएमओ डा० हरिचरण सिंह के अगुवाई मे स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच पीड़ितों का हाल जानते हुए उनको दवा दिया तथा साफ सफाई से रहने व गरम पानी पीने की बात विशुनपुरा सीएचसी प्रभारी डा० उमेश चंद , एचएस ध्रुप शर्मा,बीएच डब्ल्यू आश्वनी पाल, प्रभु दयाल कुशवाहा, आशा शकुंतला देवी,संघनी संजू देवी ने बताया तथा ब्लिचिंग पाउडर नालियों में डाला गया।

एडियो पंचायत दवेंद्र मिश्र के अगुवाई मे सफाई कर्मियों की टीम पहुच गांव का साफ सफाई किया गया । दूसरी ओर लगातार हो रही मौतों से नाराज ग्रामीणों ने आधा घंटा डूमरा से दुबौली मार्ग जाम कर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणो का आरोप है की स्वास्थ्य विभाग सिर्फ कोरमपुर्ति कर वापस लौट गई है। आज तक गांव मे एएनएम दिखाई नही दी हैं। शिकााा करने पर कोई कार्यवाहीी नही होती है। इस दौरान आशोक यादव,राजेश शर्मा, पूर्णवासी यादव,बलराम यादव, बृजेश यादव , दिनेश , बैधनाथ,कैलाश,बेलास,मोहन,राजन,बृजेश,प्रभावती,गायत्री,रिमा,अवधेश,मुन्नी,रामू ,परमेश्वर , सदीप , नवमी आदि शामिल रहे।

क्या कहते हैं सीएमओ कुशीनगर
सीएमओ डा० हरिचरण सिंह का कहना है कि गांव मे टीम के साथ पहुचे थे और पीडितो मे दवा वितरण किया गया है।पीडित जबतक ठीक नही हो जाते उनपे विभाग की नजर रहेगी।बीमारी का उत्पन्न गन्दगी व दूषित जल से हो रहा है।एएनएम के खिलाफ कुछ ग्रामीण शिकायत किए हैं।जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *