बसहिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कलीम ने किया वृक्षारोपण

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : पडरौना विकास खंड के बसहिया बनबीरपुर गाँव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधी के द्वारा प्राथमिक स्कूल परिसर में आम का पौध रोंपण कर पर्यावरण बनाए रखने के बारे में भी संदेश दिया । पौधरोंपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम प्रधान  प्रतिनिधी कलीम द्वारा किया गया था । इस अवसर पर  ग्राम प्रधान प्रतिनिधी ने  कलीम ने कहा कि आज जो हमारे बच्चों को या हमे सांस सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ता है ये सब हमारे हरे भरे पेड़ पौधों की कटाई के कारण ही हो रहीं है।
उन्होने कि हमे चाहिए की हम ज्यादा से ज्यादा बृक्षारोपण करें। इतना ही नही प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान के तहत हरे पेड़ों की कटान करने वालों पर भी रोक लगाने मे आगे आए |
  इस मौके अध्यपिका उमेय, एेमन , रोशनी खातून  समेत आदी लोग मौजूद रहे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *