SSC CGL Recruitment 2022- SSC CGL में निकली भर्ती करे आवेदन

जॉब– अगर आपको सरकारी नौकरी की तलाश है और आप बीते कई सालों से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं। तो यह खबर आपके लिए मतलब की साबित हो सकती है। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग, SSC की ओर से आयोजित की जा रही संयुक्त स्नातक स्तरीय, CGL परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि में अब लगभग एक हफ़्ते का समय बचा है।

इस भर्ती प्रकिया के लिये आवेदन 17 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों एवं मंत्रालयों में ग्रुप बी एवं सी के लगभग 20,000 पद भरे जायेगे। अगर अपने ग्रेजुएशन कर रखा है तो यह जॉब आपके लिए शानदार साबित हो सकती है। इस जॉब के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।
तो अगर आपको लगता है कि यह जॉब आपके मतलब की साबित होगी तो आप आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अप्लाई कर दे। जानकारी के लिये बता दें आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार 12-13 अक्टूबर 2022 तक अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे. इसके बाद भर्ती के लिए टियर 1 की परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी. जो कि कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *