[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : नगर से सटे खिरकिया बाजार में नए सिरे से बनने वाले पुल निर्माण के मामले में एसडीएम सदर की अगुवाई में जेसीबी लगाकर यहां अतिक्रमण किए लोगों के मकान दुकान को तुड़वाने के अगले दिन सोमवार को पुल निर्माण की भूमि क्षेत्र में आने वाले अन्य लोगों के बने मकान व दुकान से लेकर पुल तक नापी करवा कर एसडीएम ने जल्द से जल्द जगह खाली कराने का निर्देश दिया है.इस दौरान यहां कई घंटों तक गहमागहमी बनी रही।
गौरतलब हो कि जनपद के पडरौना नगर से सटे खिरकिया बाजार में नए पुल और पुराने पुल के बीचो बीच नए पुल का निर्माण होना है। जबकि यहां बहुत पहले से ही कुछ दुकानदारों ने पुल के अगल-बगल सरकारी भूमि पर अपना अवैध कब्जा कर मकान व दुकान बना रखे हैं.आए दिन खिरकिया बाजार में रोड के किनारे अतिक्रमण होने के वजह से राहगीरों को घंटों जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस सिलसिले में रविवार को एसडीएम रामकेश यादव के साथ पुलिस टीम न अवैध कब्जा को जेसीबी मशीन के द्वारा रोड की सीमांकन करते हुए सफाई कार्य कराया गया था. उधर दूसरे दिन भी एसडीएम सदर रामकेश यादव के साथ मौके पर कोतवाली पुलिस के अलावा में राजनीतिक दलों के बीच यहां मकान के साथ दुकान खड़ा किए लोगों की घरों तक नापी करवा कर पुल पराधी क्षेत्र में आने वाले लोगों को जल्द से जल्द हटाने का निर्देश दिया।
अहम बात यह है कि नए सिरे से बनने वाले पुल की पराधी क्षेत्र में आने वाले लोगों में जिनकी मकान व दुकान नहीं हटाई गई है.उनके घर शादी विवाह पड़ जाने के कारण प्रशासन से विवाह संपन्न होने के बाद मकान व दुकान को हटाने की मांग की है। प्रशासनिक अमला के साथ दूसरे दिन खिरकिया बाजार पहुंचे एसडीएम सदर रामकेश यादव के अलावा कोतवाल पडरौना अनुज कुमार सिंह,मंत्री व सदर विधायक स्वामी प्रसाद प्रतिनिधि आरके मौर्य,ग्राम प्रधान खिरकिया बृजमोहन मौर्या,मीडिया प्रभारी चिंटू शुक्ला,नीरज तिवारी समेत व्यापारी मौजूद रहे।
Leave a Reply