जाम में फंसे ट्रैक्टर चालक को एसआई ने जमकर पीटा

[object Promise]

*वाह री उन्नाव पुलिस जाम में फसने वाले लोगों के साथ कर रही है लाठी डंडों से इस्तकबाल।

बीघापुर/ उन्नाव। बारासगवर थानाक्षेत्र के ऊंचगांव चौराहे पर लगे जाम को खुलवाने के दौरान एक चौकी इंचार्ज ने शव यात्रा में शामिल ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।
ग्रामसभा दादामऊ निवासी ट्रैक्टर चालक रंजीत पुत्र संतोष गांव के ही श्रीराम पांडेय के यहां शव यात्रा में गया था। वह बक्सर घाट जा रहा था तभी ऊंचगांव चौराहे पर मौरंग लदे ट्रक खड़े होने से जाम लग गया। यहां मौजूद बक्सर चौकी इंचार्ज प्रेम प्रकाश ने चालक से ट्रैक्टर पीछे करने के लिए कहा, लेकिन जगह न होेने वह पीछे नहीं कर पाया। चौकी इंचार्ज ने चालक को लाठी से जमकर पीटा। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से फोन पर शिकायत की है। बीघापुर एसओ अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं दिखवाता हूं। वहीं चौकी इंचार्ज का कहना है कि चालक को पीटा नहीं था, वह ट्रैक्टर पीछे नहीं कर रहा था तो उसके स्टेयरिंग पर ही डंडा मारा था।

  • बैक करने से मना करने पर हुई थी दोनों में कहासुनी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *