स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर चल रहा था सेक्स रैकेट, इस हाल में मिले लड़के-लड़कियां

[object Promise]

नोएडा के सेक्टर 18 स्थित एक ‘स्पा सेंटर’ में ‘सेक्स सेंटर’ चल रहा था। बुधवार शाम पुलिस ने छापा मारा तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह गई। मौके से 12 लड़कियां और 6 लड़कों को हिरासत में लिया गया जो अश्लील हरकतों में संलिप्त थे। सभी को सेक्टर-20 पुलिस थाना ले जाया गया है। स्पा मालिक फरार है। मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-18 स्थित वेदांता स्पा एंड वेलनेस में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिली थी। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट का भंडा-फोड़ करने के लिए एक जाल बुना। पहले दो पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में ग्राहक बनाकर भेजा गया। वहां का नजारा देखकर पुलिसकर्मियों ने टीम को सूचित किया जिसके बाद छापेमारी की गई। पुलिस की छापे-मारी में कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में थे।

सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक चलने वाले स्पा सेंटर में रोजाना लगभग 100 ग्राहक आते थे। यहां काम करने वाली सेक्स वर्कर को प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाता था। माना जा रहा है कि स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का यह खेल लंबे समय से चल रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *