LIVE: लगने लगा सूरज पर ग्रहण, रिंग ऑफ फायर दिखा दुबई में

[object Promise]

नई दिल्ली। सूर्य ग्रहण आज सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरु हो गया है। जबकि भारतीय समयानुसार यह सूर्य ग्रहण सुबह 8:17 बजे शुरू हुआ है जो कि 10:57 बजे समाप्त होगा। यह पूर्ण सूर्य गृहण नहीं है, वहीं ज्योतिष के अनुसार यह अद्भुत नजारा 296 साल बाद देखने को मिला है। दुबई में रिंग ऑफ फायर देखने को मिल रहा है।

देश के कुछ शहरों में ‘रिंग ऑफ फायर’ की तरह सूरज का अद्भुत नजारा नजर आया है। यह सूर्य ग्रहण उत्तर भारत में आंशिक, दक्षिण भारत में पूर्ण ग्रहण दिखाई देगा। यह साल का अंतिम सूर्यग्रहण है। सूर्यग्रहण के दौरान कंकण का आरंभ सुबह 9 बजकर 06 मिनट पर होगा। सूर्य ग्रहण की वलयाकार अवस्था दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगी जबकि ग्रहण की आंशिक अवस्था दोपहर एक बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी ।

यहां पर दिखेगा सूर्य कंकण रूप में…

आज लगने वाले सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कंकण रूप में नजर आएंगे। इसलिए इसे कंकण सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण संपूर्ण भारत में देखा जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का आरंभ सबसे पहले द्वारका गुजरात में देखा गया।

[object Promise]
[object Promise]

 

[object Promise]

 

लेकिन कंकण रूप में सूर्य को केवल दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में देखा जा सकता है। शेष भारत में यह खण्डग्रास के रूप में देखा जा सकेगा। तमिलनाडु के मदुरै में कंकण सूर्यग्रहण सबसे अधिक देखा जा सकेगा क्योंकि यहा ग्रासमान 93.1 प्रतिशत रहेगा यानी इतना सूर्य ग्रहण के दौरा ढका हुआ दिखेगा।

 

[object Promise]

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *