रेणुका चौधरी का PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- हंसने पर नहीं कोई GST

[object Promise]

संसद में अपने ऊपर हुए ‘रामायण’ कटाक्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी ने कहा कि हंसने पर कोई जीएसटी नहीं लगा है.  और इसके लिए किसी की अनुमति की जरुरत नहीं है। चौधरी ने कहा कि उनके खिलाफ मोदी की टिप्पणी महिलाओं के प्रति उनकी मानसिकता दर्शाती है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें देशभर की महिलाओं से अपार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि मैं पांच बार की सांसद हूं और प्रधानमंत्री मुझे नकारात्मक पात्र के समानांतर बताते हैं। लेकिन वह भूल जाते हैं कि आज महिलाएं बदल गयी हैं और उन्हें मालूम है कि अपने लिए कैसे बोलें।

[object Promise]
renuka-chowdhury-

चौधरी ने कहा कि यदि आप सही हैं तो यह सर्वत्र झलकता है। अब यही हो रहा है, कैसे और कब का कोई नियम नहीं है। उन्होंने कहा कि हंसी पर कोई जीएसटी नहीं है। हंसने के लिए मुझे किसी की इजाजत की जरुरत नहीं है। रेणुका ने कहा कि मेरे पिता ने मुझे लड़का या लड़की के रुप नहीं बल्कि इस देश के नागरिक के रुप में परवरिश दी है।

Read More : ‘एग्जाम वॉरियर्स’ को CM योगी ने किया लॉन्च, जानिए, क्या है PM मोदी किताब

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *