किसान कांग्रेस ने लगाई फ़ाग चौपाल

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल के निर्देश पर क्षेत्र के टीकरमाफी में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामसजीवन दुबे की अगुवाई में किसान फाग चौपाल का आयोजन किया गया।जिसमे किसान के समस्याओ व अधिकारो को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सिंह व प्रदेश महासचिव शरद श्रीवास्तव रहे।वक्ताओं ने फ़ाग चौपाल में अपने अपने संबोधन रखे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामसजीवन दूबे ने कहा कि फाग के माध्यम से किसानों से सीधे जुड़ाव ही हमारा लक्ष्य है।फ़ाग गांव की पहचान होती है इसके माध्यम से हम गांव गांव जाकर युवाओं बुजुर्गों और किसानों से उनकी समस्याओं को जानेंगे और उनके अधिकारों की लड़ाई जनहित में लड़ेंगे।अंत में फाग के कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ अरविंद चतुर्वेदी,डॉ नरेंद्र मिश्र, सुनील सिंह, कुलवंत सिंह, देवमणि तिवारी, संजय यादव,कृपा शंकर यादव, विकास यादव, बृजेंद्र सिंह लोहा, अशोक सिंह हिटलर,विनोद मिश्रा, अंकित सिंह सहित सैकड़ों किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *