मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra ) में शनिवार को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में राजनीतिक पार्टियां कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। शुक्रवार को केन्द्रीय गृहमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अमित शाह (Amit Shah) महाराष्ट्र में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। अमित शाह ने अहेरी में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला।
- देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में चलने वाली महाराष्ट्र में भाजपा सरकार अभी घोषणा पत्र लेकर आई है। घोषणा पत्र में भाजपा सरकार 85% से ज्यादा स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का काम करेंगी।
-
अनुच्छेद 370 के कारण 1990 से आजतक 40 हजार से ज्यादा लोग, आतंकवाद की भेंट चढ़ गए। लेकिन कांग्रेस-एनसीपी वोटबैंक के कारण 370 को हटा नहीं पाए। हमारे लिए वोटबैंक नहीं बल्कि देशहित सर्वोपरि है।
-
महाराष्ट्र में एक ओर मोदी जी और देवेन्द्र जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की देशभक्तों की सेना खड़ी है और दूसरी ओर राहुल गांधी और शरद पवार के नेतृत्व में परिवारवादी पार्टियां का जमघट खड़ा है।
-
हमारी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने का काम किया है। कांग्रेस-NCP कहती है कि महाराष्ट्र का इससे क्या लेना देना। शिवाजी महाराज और वीर सावरकर का ये प्रदेश है। इस धरती के सपूतों ने राष्ट्र की सुरक्षा में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-
ओबीसी समाज के भाई बहनों के सम्मान के लिए कांग्रेस की सरकारों ने कुछ नहीं किया। भाजपा की सरकार ने ओबीसी समाज को संवैधानिक मान्यता देने का काम किया है।
-
मोदी सरकार ने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए अलग से शहीद स्मारक बनाने का निर्णय करके उन आदिवासी वीरों को सम्मान देने का काम किया है।
-
अमित शाह ने कहा, पहले आदिवासी क्षेत्र से निकलने वाली खनिज संपदा के एवज में आदिवासियों को फूटी कौड़ी भी नहीं दी जाती थी। हमने इन क्षेत्रों के विकास के कुल 531 करोड़ रुपये पहुंचाने का काम किया है।
-
अमित शाह ने कहा, विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, पहले प्रचार किया जाता था कि नक्सलवाद विकास के लिए है, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि ये नक्सलवाद विकास का विरोधी है। ये सभी विकास परियोजनाओं का विरोध करता है। पिछले पांच साल में मोदी सरकार ने नक्सलवाद पर लगाम कसी है।
-
अमित शाह ने कहा, हमारी सरकार ने लघु वन उत्पादों को समर्थन मूल्य देने का काम किया वहीं कांग्रेस ने 70 साल के अंदर सिर्फ 7 उत्पादों को समर्थन मूल्य देती थी। आज भाजपा की मोदी सरकार 50 वन उत्पादों को समर्थन मूल्य देकर आदिवासियों को आर्थिक सशक्त बना रही है।
बता दें, महाराष्ट्र विधानसभा (Maharashtra Assembly Elections 2019) की सभी सीटों के लिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। वहीं वोटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।
Leave a Reply