प्रबंधन की तरफ से कोई दबाव नहीं पहले मैच में मिली हार के बाद : युजवेंद्र चहल

[object Promise]

राजकोट। युजवेंद्र चहल ने मंगलवार को कहा कि भारतीय टीम को इस बात पर पूरा विश्वास है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अगले टी20 मैच से सीरीज में वापसी कर लेगी। भारत और बांग्लादेश तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं जिसके पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को मात दे 1-0 की बढ़त ले ली है।

चहल ने कहा है कि पहले मैच में मिली हार के बाद प्रबंधन की तरफ से कोई दबाव नहीं है। चहल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, किसी तरह का दबाव नहीं है। आप जानते हैं कि तीन मैच हैं और यह एक द्विपक्षीय सीरीज है न कि नॉकआउट फॉर्मेट। उन्होंने कहा, उस दिन वे हमसे अच्छा खेले थे।

हम जानते हैं कि हम उनसे बेहतर टीम हैं लेकिन बीते कुछ मैच देखे जाएं तो बांग्लादेश ने हमें हमेशा चुनौती दी है। मुश्फीकुर रहीम खासकर अच्छा खेल थे। दो मैच बचे हैं और हम एक मैच से पीछे हैं। हम अपने ऊपर विश्वास रखते हैं इसलिए हमारे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। हमें लगता है कि हम वापसी करेंगे।

जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप चहल की गैरमौजूदगी में इस समय चहल सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का भी उन पर कोई दबाव नहीं है क्योंकि सभी गेंदबाजों के पास आईपीएल का अनुभव है। उन्होंने कहा, हमारे गेंदबाजों ने सभी ने आईपीएल मैच खेले हैं इसलिए उनके पास पर्याप्त अनुभव है। मैंने बस उनसे कुछ ज्यादा टी20 मैच खेले हैं। मैं सिर्फ चार ओवर डालूंगा और बाकी के 16 दूसरे गेंदबाजों को करने हैं। इसलिए अगर पूरी टीम अच्छी गेंदबाजी करती है तो हम जीतेंगे। यह सिर्फ एक गेंदबाज की बात नहीं है। दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मैच सात नवंबर को खेला जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *