इलाहाबाद प्रयागराज के विश्वविद्यालय में दो छात्रों के गुट भीड़े, पुलिस से हुई हाथापाई

[object Promise]
प्रयागराज।
 पूरब के ऑक्सफोर्ड इलाहाबाद विश्वविद्यालय में आज माहौल तनावपूर्ण हो गया। यहां पर छात्रों के दो गुट भिड़ गए। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने में तीन-चार थाना की फोर्स को लगाना पड़ा। संगमनगरी प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में आज दिन में भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ से पथराव के बाद माहौल बिगड़ गया।
इसके बाद छात्र सूचना पर पहुंचे विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज से भिड़ गए। इन लोगों ने दारोगा के साथ ही सिपाही से भी हाथापाई की। छात्रों ने दरोगा योगेश कुमार को पीटने के बाद सिपाही धर्मेंद्र पर फायर झोंक दिया। इन दौरान इन सभी ने एएसपी सुकीर्ति माधव को भी धमकाया। यहां पर माहौल अराजक होने के बाद स्थिति को नियंत्रित करने में कर्नलगंज समेत कई थाने की फोर्स मौके पर एक हो गई। अब इस मामले में 15 छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। इन सभी की शिनाख्त वीडियो फुटेज से की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *