निकाय चुनाव में बीजेपी ने 14 सीटें जीतकर दर्ज कि शानदार जीत

निकाय चुनाव में बीजेपी ने 14 सीटें जीतकर दर्ज कि शानदार जीत

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ऐतिहासिक जीत मिली है। सवा सौ कल्याणकारी योजनाओं ने जनता को सरकार की नीतियों व उद्देश्य के समर्थन में वोट करने पर मजबूर कर दिया। यह जीत अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रणनीतिक सफलता है। गुजरात में जनता को बरगलाने वालों का उ.प्र. में खाता तक नहीं खुल सका। यह बातें शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।

body election

बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की सरकारें समाज और संविधान की सुरक्षा लिये कार्य करती हैं। प्रदेश सरकार और केन्द्र सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाया गया, उसकी का परिणाम है कि जनता ने निकाय चुनावों में भाजपा को जीत के रुप में तोहफे दिये हैं। वहीं चुनाव में लोकतांत्रिक प्रणाली को लागू कर पारदर्शी सहयोग करने के लिये मुख्यमंत्री ने प्रशासन के कार्य को सराहा।

वहीं राहुल को सोचना चाहिये कि उनका भविष्य क्या है।वहीं राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके गढ़ अमेठी में भाजपा ने उनको चारों खाने चीत करके पटकनी दी है। इस प्रकार का सकारात्मक बदलाव स्वच्छ राजनीति व भ्रष्टाचारी मुक्त अमेठी की ओर इंगित करता है। जो लोग गुजरात चुनाव को लेकर बड़ी-बड़ी डींगे मार रहे हैं, उनका खाता तक नहीं खुला है।

साथ ही राहुल गांधी को अपने भविष्य को लेकर सोचना चाहिये कि उनका भविष्य क्या है। प्रदेश की जनता ने निकायों को सक्षम बनाने के लिये जिम्मेदारी हमें दे दी और अब इनके विकास कार्यों को पूरा करना ही सरकार व संगठन का धर्म-कर्म है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश महामंत्री संगठन सुनिल बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य समेत प्रदेश के तमाम कार्यकताओं के प्रति आभार प्रकट किया।





Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *