‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, खुद भी करेंगे सफर

[object Promise]

दिल्ली । वंदे भारत एक्‍सप्रेस  ट्रेन को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को  हरी झंडी दिखाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ट्रेन 18 के उद्घाटन के मौके पर दिल्ली से बनारस तक इस ट्रेन में सफर करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 घंटे ट्रेन के एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सफर करेंगे, इस ट्रेन में पीएम मोदी के साथ रेलवे के कछ चुनिंदा अधिकारी मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक मोदी 15 फरवरी की सुबह दस बजे इस ट्रेन को रवाना करेंगे। जिसके बाद एक कार्यक्रम भी होगा जिसे वह संबोधित करेंगे।  16 डिब्बे वाली यह ट्रेन पुरानी शताब्दी एक्सप्रेस की जगह लेगी तथा दिल्ली एवं वाराणसी के बीच चलेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह ट्रेन दिल्ली से चलकर सबसे पहले कानपुर में रुकेगी जहां पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे, वहां से यह ट्रेन 40 मिनट बाद चलेगी फिर यह ट्रेन इलाहाबाद में करीब 40 मिनट रुकेगी यहां फिर पीएम एक जनसभा को संबोधित करेंगे फिर यह ट्रेन बनारस के लिए रवाना हो जाएगी वहां भी एक जनसभा होगी।
गौरतलब है कि भारत की सबसे तेज रफ्तार से चलने वाली इंजनलेस ट्रेन ट्रेन 18 का नाम बदलकर ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ रख दिया गया है। ट्रेन दिल्ली से वाराणसी के बीच अधिकतम 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *