Sanitary Pads पर कमेंट को लेकर ट्रोल हुई स्मृति ईरानी ने दिया जवाब, कहा -”हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है.”

[object Promise]

नई दिल्ली: अभिनेत्री से नेता बनीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर प्रतिक्रिया दी थी। जिसके लिए सोशल मीडिया पर वह खूब ट्रोल हुई थीं। अब गुरुवार को ईरानी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है।

फोटो में जकड़ी हुई, घबराई और अधखुली आँखों से बैठी हुई इस महिला को देखकर एक बार आप भी चौंक गए होंगे, ये हैं हमारे देश की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी. अभिनय से राजनीति के क्षेत्र में आई ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम स्मृति ईरानी ने ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि ”हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है.”

View this post on Instagram

A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial) on

 

इस मशहूर गीत का कैप्शन और ये फोटो स्मृति ईरानी ने अपने एक बयान पर मचे विवाद के बाद डाली है. यह बयान ईरानी ने मंगलवार को दिया था, वो भी सबसे ज्वलंत मुद्दे सबरीमाला पर. सबरीमाला में 10 से 50 वर्ष के बीच की महिलाओं के प्रवेश को लेकर स्मृति ईरानी ने कहा था कि “क्या आप मासिक धर्म के खून में सने हुए सैनिटरी नैपकिन को लेकर अपने दोस्त के घर में प्रवेश करेंगे, आप ऐसा नहीं करेंगे.”

ईरानी ने कहा कि “जब आप इसे लेकर अपने दोस्त के घर नहीं जा सकते तो और क्या आपको लगता है कि जब आप भगवान के घर में जाते हैं तो ऐसा करना आपके लिए सम्मानजनक होगा.” उनका इस बयान पर भारी बवाल मचा था, जिसके बाद उन्होंने अपनी इस फोटो और कैप्शन के द्वारा ये सन्देश दिया है कि ‘हम बोलेगा तो बोलोगे कि बोलता है.’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *