संत रविदास की जयंती पर पडरौना में बसपाइयों ने निकाली शोभा यात्रा, कैंडल जला शहीदों को दी श्रद्धांजलि

[object Promise]
कुशीनगर : पडरौना नगर में  बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में डॉ भीमराव अंबेडकर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसमे पडरौना के अम्बेडकर नगर, बलोचहाँ, कसेरा टोली, वाल्मीकि नगर, मटीयरवा, भरवलिया, भटवलिया, बंधू छपरा, सिसवलिया, हरका, सिधुवाँ, मेला नगरी, बकुलहा, आदि जगहों से संतो में संत शिरोमणि रविदास जी की शोभा यात्रा एवं पुलवाना में हमारे भारतीय सेना के 44 जवानों के शहादत पर कैंडिल मार्च निकाल श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही बाबा साहेब की प्रतिमा को पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पूरे नगर में भ्रमण किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष अमित कुमार, व्यस्थापक रामानंद प्रसाद जी एवं सूरज गौतम ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहुजन समाज पार्टी के मुख्य जोन इंचार्ज गोरखपुर मंडल माननीय एडवोकेट विजय गौतम साहब, पूर्व मुख्य जोन इंचार्ज सुरेश चंद भारती जी, वरिष्ठ बसपा नेता डॉ चन्द्रिका प्रसाद जी,एडवोकेट ओमप्रकाश जी मण्डल जोन इंचार्ज कुशीनगर, जिला अध्यक्ष रमेश कुमार जी, जिला उपाध्यक्ष जनाब शाहिद लारी, मंडल प्रभारी असगर अली, विधानसभा अध्यक्ष राममिलन निगम जी, युवा समाजसेवी मुहम्मद सैफ लारी जी, सलाहुद्दीन हिन्दल जी, नंदलाल भारती जी, जिला संयोजक कुंदन भारती जी, जिला संयोजक रितेश सागर जी, बामसेफ संयोजक अवधेश कुमार जी, एजाज अहमद शम्भू रावत, राजू प्रजापति,अनिल मौर्या,आदि बसपा के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
इस सफल आयोजन में युवाओं ने  मुख्य भूमिका निभाई विशेष रूप से बसपा नेता मनोज गौतम, कृष्णमोहन निगम, संतोष कुमार मौर्या, प्रमोद कुमार, पंकज कुमार, रितेश कुमार, राहुल गौतम, सूरज भारती, दीपक कुमार, भीम, लखन, नागेंद्र, आदि ने पूरे नगर में शहीदों की शहादत पर कैंडिल मार्च निकालते हुए संत रविदास जी के जयघोष के साथ कार्यक्रम सम्पन्न किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *