भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के घोषित नतीजों में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के बाद अब नयी सरकार के गठन को लेकर कांग्रेस के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता भी सक्रिय दिखायी दे रहे हैं। मध्य प्रदेश चुनाव में कांटे की टक्कर के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। कल देर रात नतीजों के रुझानों में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरता हुआ दिख रहा था, लेकिन सभी नतीजे घोषित होने के पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर उनसे मिलने के लिए समय मांगा, ताकि वे कांग्रेस की सरकार बनाने के संबंध में दावा पेश कर सकें। भाजपा को स्पष्ट बहुमत के लिए सात और विधायकों की आवश्यकता है।
वहीं देर रात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने एक ट्वीट में कहा ‘प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं। कल राज्यपाल महोदय से मिलेंगे।’ सिंह के ट्वीट के साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह चुनाव नतीजों और नयी सरकार के गठन के मुद्दे पर गहन मंथन करते रहे। ये नेता आज तड़के मुख्यमंत्री निवास से वापस लौटे और सुबह से फिर भाजपा नेताओं के बीच बैठकों का दौर और मंथन शुरू हो गया। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नतीजों पर मंथन के साथ ही एक बार फिर से सरकार बनाने के मुद्दे पर भी विचार कर रही है।
मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना बुधवार सुबह 8.15 बजे तक चली। चुनावी नतीजों में कांग्रेस पार्टी को 114, बीजेपी को 109, बीएसपी को 2, समाजवादी पार्टी को 1 सीट तथा 4 निर्दलीय चुनाव जीते हैं। इस बीच दोनों ही प्रमुख दलों कांग्रेस और बीजेपी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने की बात कही है।
मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य में सीएम पद के दावेदारों में शामिल कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें सरकार बनाने का मौका दिया जाए ताकि वह विधानसभा में अपना बहुमत साबित कर सकें। कमलनाथ ने दावा किया कि उन्हें निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है।
प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है ।
कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में हैं।
कल राज्यपाल महोदया से मिलेंगे।— Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) December 11, 2018
उधर, बहुमत से 6 सीटें दूर रह गई बीजेपी ने भी कहा है कि वह राज्यपाल से मिलेगी और सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। मध्य प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष राकेश सिंह ने मंगलवार देर रात को ट्वीट कर कहा, प्रदेश में कांग्रेस को जनादेश नहीं है। कई निर्दलीय और अन्य बीजेपी के संपर्क में हैं। कल (बुधवार) राज्यपाल महोदया से मिलेंगे।
कमलनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को लिखे अपने पत्र में कहा, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसे बहुसंख्यकों का समर्थन हासिल है। सभी निर्दलीयों ने भी कांग्रेस को समर्थन देने का आश्वासन दिया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल ने उन्हें अंतिम चुनाव परिणाम आने तक इंतजार करने को कहा है। बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी वर्ष 2013 के 8.5 फीसदी वोटों का अंतर खत्म करने में कामयाब रही है।
उधर, इस चुनाव में लाल सिंह आर्या समेत शिवराज सरकार के कई मंत्री चुनाव हार गए हैं और उन्होंने हार ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है। आर्या ने आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में शिवराज द्वारा दिए गए कोई माई का लाल रिजर्वेशन खत्म नहीं कर सकता. बयान और एससी/एसटी ऐक्ट को लेकर आए अध्यादेश की वजह से चुनाव में उनकी हार हुई है।
Leave a Reply