एलेनाबाद। हरियाणा और महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं। दोनों जगह 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। शनिवार को प्रचार का अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा में हैं। वे यहां सभा संबोधित कर रहे हैं।
UPDATES : –
- भाजपा सरकार गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के इस महान क्षण, इस ऐतिहासिक क्षण से पूरी दुनिया को परिचित कराने का प्रयास कर रही है। यही कारण है कि पूरे विश्व में भारत सरकार इस पर्व को मनाने वाली है: पीएम मोदी
-
पूरे विश्व में भारत सरकार गुरुनानक जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने वाली है। कपूरथला से तरन तारन के पास गोविंदवाल साहिब तक जो नया नेशनल हाईवे बना है, उसको अब गुरु नानक देव जी मार्ग के नाम से जाना जाएगा: पीएम मोदी
-
हमारे गुरु के पवित्र स्थान, करतारपुर साहिब और हम सभी के बीच की दूरी अब समाप्त होने वाली है। आजादी के 7 दशक के बाद ये अवसर आया है। 70 साल बीत गए। इससे बड़ा दुर्भाग्य भला क्या हो सकता है कि हमारी आस्था के एक बड़े केंद्र को हमें 7 दशक तक दूरबीन से देखना पड़ा: पीएम मोदी
-
1947 में बंटवारे की रेखा खींचने के लिए जिम्मेदार थे, क्या उनको ये खयाल नहीं था कि सिर्फ 4 किमी के फासले से भक्तों को गुरु से अलग नहीं किया जाना चाहिए। इसके बाद भी 70 सालों में क्या इस दूरी को मिटाने के प्रयास कांग्रेस को नहीं करने चाहिए थे?: पीएम मोदी
-
कांग्रेस और उसके कल्चर से जुड़े दलों ने हिंदुस्तानियों की आस्था, परंपरा और संस्कृति को कभी मान नहीं दिया। कांग्रेस की जो अप्रोच हमारे पवित्र स्थानों के साथ रही, वही अप्रोच जम्मू-कश्मीर के साथ भी रही। 70 वर्ष तक समस्याओं में उलझाते रहे, समाधान के लिए ईमानदार कोशिश नहीं की: पीएम
-
पहले दिल्ली में सोई हुई कांग्रेस सरकार एक के बाद एक करके कश्मीर के हालात बिगाड़ती गई। प्रारंभ के दिनों में पाकिस्तान की मदद से हमारा कुछ हिस्सा छीन लिया गया। उसके कुछ सालों के बाद योजनाबद्ध तरीके से, कश्मीर जिस परंपरा के लिए जाना जाता है, उस सूफी सोच को दफना दिया गया: पीएम मोदी
-
पाकिस्तान से भेजे आतंकवादियों के बल पर अलगाववाद फैलाया गया और अनुच्छेद 370 दिखाकर दिल्ली को भी डराया गया। तब आतंकवादी तय करते थे कि किस दिन क्या होगा। देश के दुश्मन पड़ोस से इशारा करते थे और यहां खेल चलते थे: पीएम मोदी
-
अब कैलेंडर वो तय नहीं करेंगे। दुश्मन देश में से तारीखें तय नहीं होंगी। अब तारीखें हिंदुस्तान तय करेंगा। अब नीतियां हिंदुस्तान और कश्मीर के लोग बनाएंगे। दुश्मन देशों में में बैठे हुए लोग भारत का भाग्य निर्धारित नहीं कर सकते हैं: पीएम मोदी
-
कांग्रेस की गलत नीति और रणनीति ने देश को तबाह करके रख दिया। बाबा अंबेडकर के बनाए संविधान में जिसे अस्थायी कहा था वो 70 साल तक चलता रहा: पीएम मोदी
-
70 साल तक कश्मीर के लोगों को आपने टेम्परेरी साइकोलॉजी के द्वारा परमानेंट की ओर जाने के लिए अलगाववाद की ओर जाने के लिए रास्ता दिखाया था। इसलिए भाइयों मैंने टेम्परेरी खत्म कर दिया है। जब आपने मुझे दोबारा पांच साल के लिए परमानेंट बना दिया तो मैं टेम्परेरी क्यों चलने दूं: पीएम मोदी
-
370 को हटाने का इतना बड़ा निर्णय पहले क्यों नहीं हो पाया और आज इतना बड़ा निर्णय कैसे हो गया? ये आपके कारण हुआ है, क्योंकि आपने मुझे वोट देकर फिर से देश सेवा का मौका दिया है और तभी ये संभव हो पाया है: पीएम मोदी
-
जिस पानी पर आपका हक है, वो आपको मिलना चाहिए। यहां का किसान तरसता रहे, यहां का खेत सूखा रहे और पाकिस्तान हरा-भरा रहे, ये कैसे हो सकता है। इस पानी पर आपका हक है और मैं आपके हक का एक बूंद पानी भी पाकिस्तान नहीं जाने दूंगा: पीएम मोदी
-
भाजपा की सरकार खेती और किसानी से जुड़ी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में जुटी है। साल 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हम निकले हैं। इसके लिए एक साथ कई स्तरों पर काम किया जा रहा है: पीएम मोदी
-
आने वाले 5 वर्षों में भारत को सूखा मुक्त और जल युक्त बनाने के लिए जल जीवन मिशन लेकर आए हैं। भारत में पहली बार पानी के अलग मंत्रालय बनाया गया है। आने वाले 5 वर्षों में पानी के लिए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये खर्च होने वाले हैं: पीएम मोदी
-
पहले हरियाणा में बच्चों को बिना लेती-देती नौकरी नहीं मिलती, बिना सिफारिश के नौकरी नहीं मिलती। हरियाणा में यही खेल चलता था। गरीब बेटे बेटियों पर अन्याय होता था। ये खर्ची और पर्ची को हरियाणा में हमने हमेशा के लिए ताला लगा दिया: पीएम मोदी
-
आपने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को पूरे देश के लिए प्रेरणा बना दिया। अब फिट इंडिया अभियान को सफल बनाने का दायित्व भी आप सभी पर है: पीएम मोदी
-
जिनका आतंकवादियों को भेजकर काम नहीं चलता है, उन्होंने आजकल नशीली चीजें हिंदुस्तान में चोरी-छिपे पहुंचाना और मेरे देश के युवाधन को बर्बाद करने के लिए षड्यंत्र चलाया हुआ है। नशे की जो लत है, उससे हम सभी को मिलकर लड़ना है: पीएम मोदी
– ये सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार को, पूरे समाज को, पूरे देश को बर्बाद कर देती है। पड़ोसी देश से नशे की जो खेप यहां चोरी-छिपे पहुंचती है, उससे हमें वैसे ही निपटना है जैसे आतंकवादियों से यहां के जवान निपटते हैं: पीएम मोदी
– कांग्रेस ने हरियाणा को अपना चारागाह बना दिया था। यहां की जमीन, यहां की कमाई को कांग्रेस ने जमकर लूटा। ये सच्चाई अब आप जान भी चुके हैं तो हरियाणा के विकास के लिए आपकी सतर्कता बहुत जरूरी है: पीएम मोदी
Leave a Reply