जयपुर में दंपति की मौत, कमरे के अंदर जलाई थी अंगीठी

[object Promise]

जयपुर। राजधानी के भट्टा बस्ती इलाके में रविवार रात कमरे में अंगीठी जलाकर सोए दंपत्ति की दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिए।

एएसआई बाबूलाल ने बताया कि हादसे में बिहार निवासी सलाउद्दीन (32) और उसकी पत्नी निकिता प्रवीण (30) की मौत हो गई। दंपति पिछले 2 सालों से हाउसिंग बोर्ड भट्टा बस्ती में किराए से रह रहे थे और यहां चूड़ी बनाने का काम करते थे।

घटनाक्रम के मुताबिक रात करीब 9:00 बजे दंपत्ति कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए। बंद कमरे में अंगीठी से निकले धुंए से बनी कार्बन डाइऑक्साइड गैस से दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। रात करीब 10:30 बजे किसी काम से पड़ोसी उन्हें बुलाने गया। अंदर से कोई जवाब नहीं देने पर धक्का देकर गेट को खोला तो कमरे में पति सलाउद्दीन और पत्नी निकिता प्रवीण मृत अवस्था में मिले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद दोनों शवों को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *