बुलंशहर। अभी भी यूपी में लगातार हैवानियत के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बुलंदशहर का है, जहां खेत में सब्जी तोड़ने गई 14 वर्षीय नाबालिग से तीन युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप (Gangrape) किया और इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। यही नहीं युवकों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया है, जिससे एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई है।
जिससे अब राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। हाल ही में उन्नाव में लड़की से रेप के बाद उसे आग के हवाले कर दिया गया। जिससे पीड़िता बुरी तरह झुलस गई और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
वहीं घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा है।
इसके साथ ही पुलिस ने गैंगरेप में शामिल तीन नाबालिग आरोपियों सहित वीडियो वायरल करने वाले चैथे नाबालिग आरोपी को भी पकड़ लिया है और चारों से पूछताछ कर रही है।
बता दें सभी आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं, जिन्होंने साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन नाबालिग युवकों को (जो कि पीड़िता के रिश्तेदार हैं) पकड़ लिया गया है।
जिनसे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक अन्य आरोपी को इंटरनेट पर वीडियो पोस्ट करने के आरोप में पकड़ा गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को मामले की शिकायत मिलने के 2 घंटे में पकड़ लिया।
Leave a Reply