कश्मीर: कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक वह तिहाड़ जेल में भूख हड़ताल कर रहे थे। जिसके बाद उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया और उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाना पड़ा। समाचार एजेंसी एनआईए की ओर से मिली जानकारी के अनुसार उनको ब्लड प्रेशर की समस्या हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
जानकारी के लिये बता दें अलगाववादी नेता यासीन मलिक को कोर्ट ने टेंडर फंडिंग के केस में उम्र कैद की सजा सुनाई है। इस समय यासीन मालिक दो अलग अलग मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहे हैं। यासिन मालिक को कोर्ट की ओर से दो मामलों में उम्र कैद की सजा दी गई है। 10 मामलों में कोर्ट ने इन्हें 10 – 10 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा इनपर 10 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है।
यासीन मलिक के समर्थन में कल पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुये केंद्र की मोदी सरकार पर करारा वार किया था। उन्होंने मोदी सरकार को फासीवाद। इमरान ने दावा किया कि यासीन मलिक को जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है और उन्हें भूख हड़ताल करने के लिये मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा तिहाड़ जेल में यासीन मलिक की जान को खतरा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार हाई कमिश्नर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से मेरी अपील है कि वह भारत के खिलाफ कार्यवाही करें और यासीन मलिक को इस प्रताड़ना से बचाएं उनकी जान खतरे में है।
जानकारी के लिये बता दें यासीन मलिक पर भारत के साथ गद्दारी करने, भारत के खिलाफ युद्ध की साजिश रचने, देश का माहौल बिगाड़ने, गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल होने जैसे मामले दर्ज है। यासीन मलिक में अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को कोर्ट में खुद ही स्वीकार किया है। जिसके बात कोर्ट ने उन्हें अलग अलग मामलों में अलग अलग सजा सुनाई है। बता दें यासीन मलिक पर UAPA की धारा 16, धारा 17, धारा 18 और धारा 20 के तहत दोषी पाया था।
Leave a Reply