भारत सरकार ने इस बड़ी वजह से लगाया गेंहू और आटे के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध

राष्ट्रीय: देश मे महंगाई उफान पर है। आम आदमी महंगाई के तहिमाम से कराह रहा है। वही अब केंद्र सरकार ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने के लिये बड़ा फैसला लिया है और गेहूं व आटे के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्र सरकार ने कल यानी गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया और कहा गेंहू और आटे के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का उद्देश्य इसके बढ़ते दामो को स्थिर करना है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय (मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस मामले में आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में सरकार में गेहूं और आटे के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के इस फैसले से हर उस परिवार को लाभ मिलेगा जिसकी आय कम है और वह महंगाई से परेशान है। क्योंकि इससे गेंहू और आटे के दामो में गिरावट आएगी।
जानकारी के लिए बता दें रूस और युक्रेन हमारे देश से सबसे ज्यादा गेहूं और आटे का निर्यात करते है। इन दोनों देशों के मध्य बीते 6 महीने से युद्ध जारी है। इस युद्ध का प्रत्यक्ष रूप से प्रभाव गेहूं के एक्सपोर्ट पर पड़ा है और गेहूं की खपत बढ़ी है। जिसके कारण गेंहू की कीमतों में उछाल आया है। गेहूं के एक्सपोर्ट में 2021 की इसी अवधि की तुलना में 200 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *