“पद्मावत” सोशल मीडिया पर पहले ही लीक हो गया , देखें वीडियो

[object Promise]

मुंबई , संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल ही में सर्वोच्च अदालत ने राज्यों द्वारा फिल्म पर लगाए गए बैन को असंवैधानिक घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश भी दिया कि पूरे देश में पद्मावत कहीं भी बैन नहीं होगी। इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही लीक हो गया है। ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि अलाउद्दीन खिलजी यानी रणवीर सिंह का है। फिल्म में रणवीर सिंह सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का रोल निभां रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर काफी डरावनी लुक में नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणवीर कहते हुए दिख रहे हैं कि हम खिलजियों ने साथ मिलकर एक ही खवाब देखा था कि एक दिन हमारा परचम सारे जहां में लहराएगा।

ये वीडियो अब हर तरफ वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस वीडियो को खूब शेयर किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर औऱ रणवीर सिंह जैसे सुपर स्टार की फिल्म पद्मावत 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म बाक्स आफिस पर क्या रंग दिखाती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा लेकिन फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही खूब चर्चा बटोर ली है। हर कोई उत्सुकता से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है।

Read More : फ़िल्म “गॉड सेक्स एंड ट्रुथ” राष्ट्रवादियों के निशाने पर

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *