संत रविदास की जयंती पर निकाली पडरौना मे शोभा यात्रा

[object Promise]

पडरौना,कुशीनगर : संत शिरोमणि रविदास की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पडरौना सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में परंपरागत ढंग से मनाई गई। नगर में संत रविदास की शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें युवा और बच्चे काफी संख्या में सम्मिलित हुए। हर वर्ष की भांति इस बार भी संत रविदास की जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। पडरौना नगर के कसेरा टोली,वाल्मीकिनगर,अंबेडकर नगर,बंधु छपरा,बेलवा जंगल,सिधुआ स्थान सहित कई मुहल्लों के युवा,बच्चे और प्रौढ़ ने मिलकर सुबह संत रविदास की झांकियां तैयार कराईं।

ट्रैक्टर-ट्राली पर इन झांकियों को सजाने के बाद डीजे और लाउडस्पीकर पर भक्तिगीत बजाते हुए पूरे नगर में भ्रमण किए। इनमें युवा और बच्चे भक्तिगीतों की धुनों में नाचते-झूमते हुए चल रहे थे। महिलाओं और युवतियों की टोलियां भी शोभा यात्रा में चल रही थीं। इस शोभा यात्रा की संत शिरोमणि रविदास के अनुयायियों ने अगुवानी की। नगर भ्रमण के दौरान शोभा यात्रा के आगे आगे चल रही थीं। साथ में उनके समर्थक डीजे पर बज रहा है संविधान और रविदास के प्रति बताएं गए रास्ते वाली गीतों पर समर्थक थे लग रहे थे और आगे आगे भक्तजन चल रहे थे। नगर भ्रमण के बाद शोभा यात्रा शाम को सुभाष चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *