25 अक्टूबर तक कर्नाटक के पूर्व मंत्री शिवकुमार को भेजा न्यायिक हिरासत में

[object Promise]

नई दिल्ली। कर्नाटक के पूर्व मंत्री डीके शिवकुमार को 25 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की मांग पर राजधानी की एक अदालत ने मंगलवार को यह आदेश दिया। मनी लॉन्ड्रिंग के केस में शिवकुमार की हिरासत की अवधि खत्म होने पर ईडी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था और हिरासत बढ़ाने की मांग की थी।

कर्नाटक में कांग्रेस के संकटमोचक कहे जाने वाले शिवकुमार को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने एक अक्टूबर को उनकी न्यायिक हिरासत पर सुनवाई करते हुए हिरासत 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी थी। तिहाड़ में न्यायिक हिरासत के दौरान पूछताछ की मांग किए जाने पर एक बार फिर से कोर्ट ने हिरासत की अवधि बढ़ाई है। ईडी ने 3 सितंबर को शिवकुमार को गिरफ्तार किया था।

14 दिन तक ईडी की हिरासत में रहने के बाद 17 तारीख को उन्हें तिहाड़ भेजा गया था। गौरतलब है कि पिछले साल ईडी ने शिवकुमार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इनकम टैक्स विभाग की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। शिवकुमार पर टैक्स चोरी और हवाला के माध्यम से करोड़ों रुपए के लेन-देन का आरोप है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *