जिले को स्मार्ट सिटी बनाना मेरी प्राथमिकता-डा, संजय सिंह

[object Promise]

कांग्रेस प्रत्याशी डा,संजय सिंह ने जनपद के लिए अलग से पांच बनाया सूत्रीय कार्यकर्म

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।छठवें चरण यानि 12 मई को होनेवाले मतदान से पहले सारे राजनितिक दलो ने पूरी ताकत झोंक रखी हैं ।मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी राज्य सभा सदस्य डा,संजय सिंह अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कहाकि कांग्रेस पार्टी की न्याय यात्रा देश के कोने,कोने मे पहुँच रही हैं ।जो न्याय करने का काम करेंगी ।महिलाओं के खाते मे प्रतिमाह छ:हजार रू,साल मे बहत्तर हजार रू,कांग्रेस पार्टी देने का काम करेंगी डा,सिंह ने कहा कि सुलतानपुर के लिए मैने अलग से पांच सूत्रीय विकास के प्रोग्राम तैयार किए हैं ।जिसमे जिले को स्मार्ट सिटी बनाना गोमती तटीय क्षेत्रों को पर्यटक स्थल बनाना रोजगार के अवसर पैदा करना तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को बढाना और पारदर्शिता लाना जिससे आमलोगों को लाभ मिल सकें महिलाओं को संसद ,विधानसभाओ मे 33 प्रतिशत आरक्षण केन्द्र सरकार की 33प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने के लिए कांग्रेस दृढ़ निश्चय के साथ काम करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी डा,संजय सिंह ने वार्ता के दौरान जिले के लिए विशेष काम करने की बात कही डा,सिंह ने सेना ,अर्धसैनिक बल व खेल प्रशिक्षण केन्द्र खुलवाने ,गोमती पुनर्वास और पर्यटक आकर्षण केन्द्र बनाने श्रेष्ठ कृष।प्रतिदिन जनपद मे राष्ट्रीय केन्द्र के माध्यम से आवारा पशुओं से मुक्ति के लिए तंत्र और हर क्षेत्र मे गौशाला बनवाने का काम करेंगे ।लघु उद्योगो के साथ इंडस्टियल सेंटर स्थापित किया जाएगा ।जिससे हजारों स्वरोज़गार पैदा होंगे ।उन्होने कहाकि हमारी जिम्मेदारी हैं।

कि स्थानीय समस्याओ को दूर किया जाय ।हलाकि जिले मे राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेताओं की सभाएँ व रोड शो हो रहे हैं ।चुनाव को अपने पक्ष मे करने के लिए प्रत्याशियों से लेकर बडे नेताओं के बोल बिगड़ रहे हैं ।इसी बिगड़े बोल के चलते भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी को 48 घंटों के लिए प्रतिबंध भी झेलना पडा़ था ।बावजूद इसके जबान फिसलने का सिलसिला बदस्तूर जारी हैं ।दूसरी तरफ गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह सोनू पूरी ताकत से मैदान मे डट गए हैं ।गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा हो चुकी हैं ।जिसके चलते गठबंधन काफी उत्साहित हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *