भाजपा को जीत हासिल करने के लिए मरघट बाबा का आसरा

[object Promise]
नई दिल्ली। भाजपा दिल्ली में सातों सीटें जीतने के लिए पूजापाठ आदि में जुट गयी है। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मरघट बाबा के दरबार में पहुंचे। मनोज तिवारी ने सातों सीटें भाजपा के खाते में डालने के लिए मरघट वाले बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद क्षेत्र के प्रमुख लोगों से मिले और कार्यालय में लोकसभा की तैयारियों को लेकर बैठक की जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली की लोकसभा की तैयारियों को लेकर समितियों का गठन किया गया।
[object Promise]
सभी विधानसभाओं में रथ चलाने और सभी विधान सभाओं में कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया। आई.टी. और सोशल मीडिया के प्रचार प्रसार को और अधिक प्रभावशाली बनाने की भी रणनीति बनाई गई। मनोज तिवारी ने कहा कि पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की लहर है इसलिये पिछले 2014 के चुनाव से भी अधिक सीटें 2019 में भाजपा को मिलने वाली हैं।
दिल्ली की सातों सीटें भाजपा जीत कर श्री नरेन्द्र मोदी को भारी बहुमत से पुनः प्रधानमंत्री बनाने वाली है। दिल्ली के मतदाता समझ चुके हैं कि केजरीवाल ने जो वादा किया था उसमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया दूसरी ओर कांग्रेस के साथ अंदरखाने हाथ मिला लिया है।
इससे पहले केजरीवाल कांग्रेस को भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी की संज्ञा देते थे और शीला दीक्षित के खिलाफ 370 पेज का आरोप पत्र दाखिल करके उन्हें जेल में भेजने की हुंकार भरते थे लेकिन यह सब दिल्ली के मतदाओं को भ्रम में डालने के लिए किया जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *