WPL- दिल्ली कैपिटल्स पहुंची फाइनल में

खेल- महिला प्रीमियर लीग में महिला दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गई है।आख़िरी लीग मैच यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ब्रैबॉर्न स्टेडियम में खेला गया।

दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को पांच विकेट से हराया और फाइनल में एंट्री कर ली। यूपी वारियर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 138 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसे दिल्ली कैपिटल्स ने आसानी से जीत लिया।
जानकारी के लिए बता दें यूपी की टीम को अब मुंबई से एलिमिनेटर मैच खेलना होगा। इस मैच में जो विजेता होगा वो फ़ाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुक़ाबला करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *