मिशन शक्ति के अंतर्गत बच्चों की सुरक्षा, छात्रों और अध्यापकों के लिये जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज एवं गनपत सहाय महाविद्यालय के प्रांगण में नारी शक्ति जागरूकता अभियान के तहत बाल मनोविज्ञान के सम्बंध में सोंच विकसित करने के लिये हम सभी को आगे आना होगा:सीडीओ

सुलतानपुर 20 अक्टूबर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के दिशा निर्देशन में मंगलवार को केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स की अध्यक्षता में मिशन शक्ति के अन्तर्गत बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं एवं महिलाओं को जागरूक करने हेतु विद्यालयों में बच्चों की सुरक्षा, छात्रों और अध्यापकों के लिये जागरूकता कार्यक्रम, बाल मनोविज्ञान के सम्बंध में समझ विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में गनपत सहाय महाविद्यालय सुलतानपुर के प्रांगण में नारी शक्ति जागरूकता अभियान (मिशन शक्ति) का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत, महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गयी। केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज में आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को सीडीओ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केवल उच्च स्थान प्राप्त करने वाली महिलायें ही सशक्त नहीं होती, अपितु सभी महिलायें सशक्त होती हैं। शिक्षा एक मात्र ऐसी सीढ़ी है, जिससे हम सभी कुप्रथाओं एवं कुरीतियों को समाप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि आज मैं जो भी हूँ अपने माँ के आर्शीवाद से हूँ। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने अपने सम्बोधन में मिशन शक्ति के अन्तर्गत साइवर क्राइम, पॉक्सो एक्ट एवं बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के सम्बन्ध में विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गयी। जिला विकास अधिकारी डॉ0 डी0आर0 विश्वकर्मा ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान के लिए अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, अन्तर्राष्टीय बेटी दिवस, अन्तर्राष्टीय बालिका दिवस, का आयोजन विश्व स्तर पर किया जा रहा है। उनके द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान पर निम्न पंक्ति प्रस्तुत की गई।‘‘बालिकायें संसार की वाहिनी है‘‘,‘‘महिला है हर परिवार की शक्ति, तभी दुनिया इसकी ताकत को मानती‘‘। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत, कन्या भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर केश कुमारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज सुलतानपुर की प्रभारी प्रधानाचार्या डॉ0 दीपा द्विवेदी द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने की अपील करते हुए उक्त कार्यक्रम का समापन किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जे0पी0 यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी अशोक कुमार, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, प्रवक्ता शैलेन्द्र द्विवेदी, महिला शक्ति केन्द्र, चाइल्ड लाइन अध्यक्ष एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला शक्ति केन्द्र, सी0पी0एस0, चाइल्ड लाइन के समस्त कार्मिको सहित विद्यालय की समस्त अघ्यापिकायें एवं बालिकायें आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *