एक दशक से फरार अभियुक्त कूरेभार पुलिस के हत्थे चढ़ा,गुजारे का तीन लाख नही देने पर जारी हुआ था वारंट

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुल्तानपुर। एक दशक से पुलिस से भाग रहा अभियुक्त आखिरकार हत्या चल गया है ।कूरेभार पुलिस ने अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया है ।थानाध्यक्ष डीपी शुक्ला ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ न्यायालय से वारंट था ,इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर उसे आज गिरफ्तार किया गया है।बताया जाता है कि अभियुक्त मोहम्मद यूसुफ बेग पुत्र इलियास निवासी ग्राम मुजेश का रहने वाला था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक अशोक कुमार गौड़ ,कांस्टेबल दिनेश मौर्य तथा महिला आरक्षी राज कुमारी गुप्ता रहे।

मालूम हो कि अभियुक्त यूसुफ बेग के खिलाफ उसकी पत्नी ने गुजारा भत्ता का मुकदमा दर्ज कराया था ।कोर्ट के आदेश के बावजूद उसने अभी तक तीन लाख रुपये पत्नी को गुजारे का नही जमा किया और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करता रहा ।जिस क्रम में सख्त हुई कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *