फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 नये चेहरे हो सकते हैं शामिल

[object Promise]

गौरतलब है कि पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी लखनऊ पहुंचे थे. उन्होंने मंत्रिमंडल और संगठन में फेरबदल को लेकर चर्चा भी की थी. कहा जा रहा है कि एमएलसी चुनाव सम्पन्न हो चुका है. लिहाजा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले मंत्रिमंडल विस्तार कर जातीय व क्षेत्रीय समीकरण साधने की तैयारी है. इतना ही नहीं मंत्रीमंडल से कुछ मंत्रियों को हटाकर संगठन में भेजने की तैयारी है ताकि पंचायत चुनाव और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी समीकरणों को दुरुस्त किया जा सके.

पूर्व आईएएस एके शर्मा को मिल सकती है अहम जिम्मेदारी

कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी पूर्व आईएएस एके शर्मा के एमएलसी बनने के बाद उन्हें योगी मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है. सूत्रों बताते हैं कि आने वाले समय में पांच राज्यों तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल में चुनाव है जिसमें एक स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है. इन राज्यों में अप्रैल में चुनाव हो सकता है, इसलिए उससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा को ‘मंत्री’ मुख्यमंत्री कार्यालय बनाया जा सकता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *