जिलाधिकारी ने निराश्रित पशु आश्रय निर्माण को लेकर की बैठक।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

*पशु आश्रय की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी ने जताई कड़ी नाराजगी।*
*अधिकारियों को दिए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश।*

अमेठी।। जिलाधिकारी राम मनोहर मिश्रा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसहारा पशुओं के आश्रय को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक किया।

बैठक में उन्होंने ब्लॉक वार पशु आश्रय निर्माण की समीक्षा की इस दौरान पशु आश्रय की निर्माण प्रगति काफी धीमी होने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और सभी बीडीओ को 7 मार्च तक पशु आश्रय निर्माण कार्य पूरा कर उनको शुरू करने तथा समितियों का गठन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्थाई पशु आश्रय स्थलों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो सके इसके लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को तत्काल ब्लॉक में धनराशि आवंटित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्थाई पशु आश्रय स्थल में शेड और पानी की व्यवस्था जरूर कराएं तथा सभी पशु आश्रय स्थल के बाहर बोर्ड जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि जिस थाने में बेसहारा पशु पकड़े जाएं उस थाने के थाना अध्यक्ष पशु चिकित्सा अधिकारी से मिलकर नजदीकी पशु आश्रय स्थल में बंद कराएं। उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बेसहारा पशुओं को लेकर कड़ी नाराजगी जताई जा रही है इस कार्य में किसी भी प्रकार प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जिस ब्लॉक में 7 मार्च तक पशु आश्रय स्थल शुरू नहीं हुआ उस खंड विकास अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर एम श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *