केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर से राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने की मुलाकात

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और अनुराग ठाकुर से राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने की मुलाकात

जयपुर/नई दिल्ली। राजसमन्द सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट कर राजसमन्द जिले को डीजी गांव योजना में चयनित किये जाने पर क्षेत्र की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया। सांसद ने कहा कि इस योजना से क्षेत्र के लाखों लोग लाभान्वित होंगे वहीं युवाओं में इस योजना को लेकर बड़ी उत्सुकता है।

दीयाकुमारी ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अब शहर के साथ साथ, गांव में भी जागरूकता और विकास का माहौल बना है। लोकसभा में बजट सत्र के दौरान हुई मुलाकात में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सांसद दीयाकुमारी को योजना के पूर्ण प्रसार प्रचार हेतु कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी दी।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात के बाद सांसद दीयाकुमारी ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से संसद भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की मुलाकात के दौरान सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि एक तरफ मार्बल का व्यवसाय मंदी के दौर से गुजर रहा है तो दूसरी तरफ सेरेमिक टाईल्स की प्रतिस्पर्धा और जीएसटी की उच्च दरों के कारण मार्बल व्यवसाय पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जिससे इस क्षेत्र में बेरोजगारी और अपराधों में बढ़ोतरी होने की आशंका है।

सांसद दीयाकुमारी ने मार्बल पर जीएसटी 18% से घटाकर कम करने, व्यापारियों को जीएसटी रिटर्न्स भरने में लगने वाले विलम्ब शुल्क को कम करने, प्लास्टिक दाना एवं प्लास्टिक बैग पर जीएसटी समान करने तथा प्रोविडेंट फण्ड जमा करने में सीपीसी बैंगलोर द्वारा लगाये जाने वाले अतिरिक्त शुल्क में छूट देने का पुरजोर आग्रह किया।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मार्बल पर जीएसटी 18% से कम किये जाने की मांग पर जीएसटी कौंसिल से चर्चा करके नीतिगत निर्णय लेने की बात कही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *