वापस लिए जाएंगे आरे कॉलोनी आंदोलन के दौरान पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमे: उद्धव ठाकरे

[object Promise]

मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने निर्णय लिया है कि आरे कॉलोनी आंदोलन के दौरान पर्यावरणविदों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैंने पर्यावरणविदों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का आदेश दिया है। उन्होंने आगे कहा कि दो दिन के अंदर मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

आपके बताते जाए कि आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई के विरोध में पिछले दिनों मुंबई में बड़ा आंदोलन हुआ था। तब राज्य की सरकार में भागीदारी के होने के बावजूद शिवसेना ने पेड़ों की कटाई का विरोध किया था। 4 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने और पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद करीब 2000 पेड़ों को काटा गया था। बाद में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पेड़ों की कटाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। 7 अक्‍टूबर को शीर्ष अदालत ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *