मुसाफिरखाना(अमेठी)। नगर स्थिति ए एच् इंटर कालेज पर युवा कांग्रेस की नवीन कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शकील इदरीसी उपस्थित रहे।अध्यक्षता बिधानसभा अध्यक्ष जय बहादुर यादव ने की व कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने किया। बैठक में यूथ कांग्रेस को वूथ स्तर तक गठित करके पार्टी को मजबूती देने के लिए चर्चा की गई।
इस अवसर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर युवा राहुल गांधी है जिस तरह राहुल गांधी देश की सच्चाई को बताने का कार्य कर रहे है उसी तरह हम सभी लोगो को भी नगर से लेकर गांवों में सच्चाई बताने का कार्य करें और उनके सपनों ,इरादों को कामयाब बनाए।वही जय बहादुर यादव ने आगामी चुनाव में राहुल जी को ज्यादा से ज्यादा वोटो से जिताये और देश का प्रधानमंत्री बनाये।वही राजू पंडित ने युवाओं में जोश भरा ।इस मौके पर समाजसेवी राजू पंडित,राहुल गुप्ता,सर्वेश सिंह,संजीव पुस्पाकर,हनुमन्त विश्वकर्मा,अभिषेक शर्मा,अतुल शुक्ला,राजेन्द्र आदि रहे।
Leave a Reply