Video : एक गांव में जहां दो ट्रैक्‍टरों ने दी तिरंगे को अनोखे अंदाज में सलामी

[object Promise]

चंडीगढ़ ।73वें स्‍वतंत्रता दिवस पर पंजाब के एक गांव में जहां दो ट्रैक्‍टरों ने अनोखे अंदाज में तिरंगे को सलामी दी। सोशल मीडिया पर देशप्रेम के जज्‍बे के साथ कुछ अनोखा कर गुजरने की चाहत में ऐसे कारनामे भी देखने को मिले । भारतीय पुलिस सेवा के एक अफसर हैं,  अपने ट्वीट में धालीवाल ने लिखा है, ‘चाहे कोई मौका हो, पंजाबी लोग जानते हैं कि उसे कैसे सेलिब्रेट किया जाए।

‘एचजीएस धालीवाल जो ट्विटर पर काफी सक्रिय रहते हैं। इन्‍होंने गुरुवार को एक ऐसा विडियो शेयर किया है जिसमें एक जुते हुए खेत में दो ट्रैक्‍टर आमने सामने बंपर जोड़कर खड़े हैं। एक तीसरा शख्‍स इन दोनों बंपरों के बीच लंबे डंडे में लगा तिरंगा झंडा लगा देता है।

इसके बाद दोनों ट्रैक्‍टर सवार अपने-अपने ट्रैक्‍टर के अगले हिस्‍से को एक साथ कुछ इस तरह ऊपर उठाते हैं जैसे झंडे को सलामी दे रहे हों। पंजाब के गांवों में होने वाले मेलों में अक्‍सर ट्रैक्‍टरों के साथ इसी तरह के करतब दिखाए जाते हैं। हालांकि, हम किसी को इस तरह के करतब या स्‍टंट करने की सलाह नहीं देते क्‍योंकि ये काफी खतरनाक होते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *