रविशंकर प्रसाद ने मोबाइल कंपनियों की यूनिट को भारत बुलाने को लेकर कहा…

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मोबाइल कंपनियों की यूनिट को भारत बुलाने को लेकर मीडिया से प्रेस कांफ्रेस की है। इस दौरान उन्होंने कहा हमारी कोशिश थी कि हम विश्व में फोन बनाने वालीं महत्वपूर्ण यूनिट को भारत बुलाएं और भारत की मोबाइल कंपनियों को भी आगे बढ़ने का अवसर दें। इसलिए हम ‘प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव प्रोग्राम’ लेकर आए है।

जिसमें हम वैश्विक और भारतीय कंपनियों को 5 साल के लिए इंसेंटिव देंगे। इस स्कीम में 31 जुलाई तक जो आवेदन मांगे थे उसमें 22 कंपनियों के आवेदन आए हैं। सब कंपनियों ने बताया है कि वो आने वाले 5 सालों में 11.5 लाख करोड़ का मोबाइल फोन और कॉम्पोनेंट बनाएंगे।

अगले 5 सालों में वो उत्पादन का 60 प्रतिशत निर्यात करेंगे, मतलब 7 लाख करोड़ के मोबाइल और कॉम्पोनेंट निर्यात करेंगे। अगले 5 साल में वो 3 लाख भारतीयों को सीधे और करीब 9 लाख भारतीयों को अप्रत्यक्ष रूप से रोज़गार देंगे।

[object Promise]

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *