कश्मीर। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद मनोज सिन्हा को वहां का उपराज्यपाल बनाया गया है। आज मनोज सिन्हा ने नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली है।
सिन्हा ने कहा, मेरी पहली प्राथमिकता है जो पिछले एक साल में जम्मू-कश्मीर में जो विकास का काम हुआ है, उसे तेज गति से आगे बढ़ाना। जो सामान्य लोग हैं उनसे संवाद स्थापित करना और विश्वास पैदा करना। भारतीय संविधान हमारे लिए गीता का काम करेगा।
जम्मू कश्मीर में अमन चैन हो, अराजकता की स्थिति न रहे, आतंकवाद यहां से समाप्त हो और अमन चैन बरकरार रखते हुए विकास की गति को तेज करना हमारा लक्ष्य है हमारा मिशन है।
Leave a Reply