बोकारो से शेखर की रिपोर्ट
चास के गद्दी पर कौन बैठेगा। इसको लेकर अभी से ही चास के लोगों में हलचल होने लगी है ।सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही चास नगर निगम मेयर की चुनाव की खबर लोगों तक पहुंची वैसे ही चास के गलियारों में हलचल शुरू हो गई है ।जबकि अभी 2 से 3 महीने मेयर का चुनाव के लिए बाकी है। आपको बताते हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव से पहले नगर निगम का चुनाव सितंबर तक होने का अनुमान है। आपको बताते जाए कि पिछले नगर निगम का चुनाव के मुताबिक इस बार मेयर पद के लिए बड़े-बड़े उम्मीदवार खड़ा होने की संभावना है आपको बताते जाएं कि 2015 के चुनाव में मेयर के पद के लिए भोलू पासवान, गजेंद्र प्रसाद हिमांशु, डॉक्टर केजरीवाल, मनोज राय राजकुमार महतो, सुनील महतो ,जुबेर अहमद डॉक्टर परिंदा सिंह जैसे कई उम्मीदवार खड़े थे।
मगर इस बार के चुनाव रोचक और बहुत महत्वपूर्ण होगा इस बार के चुनाव में एक बहुत बड़ी हस्ती सामने आ रही है जिसका टक्कर सीधे भोलू पासवान के साथ होने की उम्मीद है।
आपको बताते जाए कि भोलू पासवान में जो काम किए हैं यह उसको देखते हुए चास के लोग फिर से भोलू पासवान को मेयर बनाने के लिए जोर दे रहे हैं चास की जनता ने कहा कि हमारे भूतपूर्व मेयर भोलू पासवान ने जो काम करके दिखाया है वह पिछले 10 वर्ष में भी नहीं हो सका था चास की जनता सब देख रही है उन्हें बताने की जरूरत नहीं है कौन क्या किया है और कौन करेगा। मगर इस बार एक नया चेहरा देखने को मिल रहा है समाज सेवक विनोद सिंह सब के लोगों में अटकलें लगी है कि इस बार इन दोनों में ही महासंग्राम होगा। ऐसे तो चांस और बोकारो में विनोद सिंह का काफी नाम है उनकी चास में भी काफी बढ़त है।वही 2015 में एक ऐसा नाम सामने आया था जो लोगों को काफी उससे उम्मीद थी बोकारो के चर्चित और जाने-माने डी फोकस के डायरेक्टर गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने भी मेयर का चुनाव लड़ा था मगर उनकी किस्मत साथ नहीं दी। और वह हार गए लोगों में चर्चा है कि क्या इस बार गजेंद्र प्रसाद हिमांशु मेयर के पद के लिए खड़ा होंगे या फिर वह किसी और को उतारेंगे। अब यह देखना है कि मेयर की कुर्सी में कौन बैठे गा भोलू पासवान या विनोद सिंह।
Leave a Reply