BJP अपने ‘चाणक्य’ के नेतृत्व में ही लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव

BJP अपने ‘चाणक्य’  के नेतृत्व में ही लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली । लोकसभा चुनावों में शानदार सफलता के बाद नरेंद्र मोदी ने दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और पार्टी अध्यक्ष को गृह मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद कहा जा रहा था 2014 से बीजेपी की कमान संभाल रहे शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ेगा. लेकिन अब सूत्रों का कहना है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों तक अमित शाह ही बीजेपी अध्यक्ष बने रहेंगे।

यानी, बीजेपी अपने चाणक्य अमित शाह के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।इस साल के अंत तक तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। नए साल के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल सकता है।

अभी बीजेपी सदस्यता अभियान को तेज करने पर पूरा ध्यान दे रही है और बीजेपी का पार्टी की सदस्यता में 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव शुरू होंगे।इस साल के अंत तक तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। नए साल के साथ ही भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी मिल सकता है।

अभी बीजेपी सदस्यता अभियान को तेज करने पर पूरा ध्यान दे रही है और बीजेपी का पार्टी की सदस्यता में 20 प्रतिशत वृद्धि करने का लक्ष्य है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी में संगठन के चुनाव शुरू होंगे।पार्टी के अध्यक्ष के बारे में वरिष्ठ बीजेपी सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरा होने के बाद पार्टी के संगठनात्मक चुनाव करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद पर अमित शाह बने रहेंगे और पार्टी उन्हीं के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र, झारखंड और हरियाणा में इस साल के अंत तक चुनाव होंगे। इन तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है और पार्टी के लिए यहां वापसी करना एक चुनौती होगी। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि अमित शाह बीजेपी अध्यक्ष रहें।

BJP अपने ‘चाणक्य’  के नेतृत्व में ही लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव
BJP अपने ‘चाणक्य’ के नेतृत्व में ही लड़ेगी आगामी विधानसभा चुनाव

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *